Dehradun डीएम ने तड़के अधिकारियों को घुमाया फोन, बुलाया मौके पर और फिर हो गई कार्रवाई,जानिए पूरा मसला
Dehradun DM देहरादून में साफ सफाई और सिस्टम को सुधारने के लिए डीएम लगातार मौके पर पहुंचकर एक्शन ले रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को डीएम ने तड़के पांच बजे नगर निगम के अधिकारियों को फोन घुमाया और निरीक्षण प्वाइंट पर पहुंचने को कहा।
इस बीच आनन फानन में अधिकारी सर्वे चौक पहुंचे। डीएम ने 6 बजे गार्बेज प्वाइंट और वर्कशॉप पर छापा मारा। जहां 32 वाहन समय पर डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना न होने पर डीएम ने कंपनी पर लाखों का जुर्माना लगाया। डीएम ने कंपनी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई।

साथ ही सुधरने का आखिरी मौका दिया। इस बीच डीएम ने शहर के कई कूड़ा प्वाइंट का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले नगर निगम देहरादून की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सबसे पहले ईकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया जिसमें 14 वाहन पार्किंग में खड़े पाए गए।
इसके बाद लगभग आईटी पार्क के निकट इकॉन वाटर ग्रेस कंपनी की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान 18 वाहन डोर टू डोर कलेक्शन के खड़े पाए गये जिसमें से पार्किंग एवं वर्कशॉप में 8 वाहन ब्रेकडाउन होना पाया गया और 24 वाहन पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में 7 बजे तक वार्डों में उपस्थिति देने के लिए प्रस्थान न पर 7 बजे तक पार्किंग स्थल पर ही खड़े पाए जाने पर जिला अधिकारी ने 60 हजार का जुर्माना ठोका।
इसके बाद डीएम ने शहर में स्थित विभिन्न GVP प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कूड़ा समय पर न उठाने और गंदगी पर कंपनी के विरुद्ध 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद डीएम ने कारगी ट्रांसफर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान तीनों कंपनियों का अत्यधिक कूड़ा एकत्रित होने साफ सफाई ठीक न रखने तथा कूड़े की गाड़ियां निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों के विरुद्ध 75 हजार का जुर्माना लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications