देहरादून के डीएम ने सेंट्रल गोदाम में की छापेमारी, मचा हड़कंप, कई अनियमितताएं मिली, बड़ा एक्शन

Dehradun DM ias savin bansal raids देहरादून के डीएम सविन बंसल ने बड़ा एक्शन लिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायत के आधार पर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी की।

गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि भी संदिग्ध पाई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति के लिए डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवाई।

Dehradun DM ias savin bansal raids central warehouse sparks uproar finds irregularities major action

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा माडी चौक रुड़की स्थित गढ़वाल कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की गई। राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून ने एक्शन लिया है।

निरीक्षण के दौरान गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख ही नहीं था। पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर मिली स्टैंप वाली तिथि पाई गई। इस दौरान डीएम ने पाया कि गोदाम का संचालन मानक के अनुरूप नहीं था। गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि कोई सुविधा नहीं है।

दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है। रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए जबकि सामग्री आपूर्ति करता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति के लिए डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने सेंपलिंग करवाई। जो कि टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर निकलने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई है।

  • गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले।
  • खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि संदिग्ध
  • गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई
  • कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख ही नहीं था
  • पैकेट पर छपी हुई मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायर तिथि के स्थान पर मिली स्टैंप वाली तिथि पाई गई
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है।
  • रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाए गए
  • सामग्री आपूर्ति करता द्वारा निर्गत गुणवत्ता सर्टिफिकेट भी नहीं मिला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+