'मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं,आपके अवैध...और इस तरह ठग लिए लाखों रुपए, क्या है मामला चौंक जाएंगे आप

देहरादून की एक महिला को फोन आता है, मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहे हैं, आपका अवैध कूरियर थाईलैंड जा रहा था, जिसे रोक दिया गया है।

इसके बाद महिला को एक वीडियो कॉल आता है, जिसमें उन्हें बताया जाता है कि वे डिजिटल अरेस्ट हो गई हैं। इस तरह देहरादून की एक महिला से साइबर ठगों ने मामले को सुलझाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए।

dehradun digital arrest speaking Mumbai Crime Branch illegal defrauded lakhs rupees matter shocked

ये अनोखा मामला सामने आया है कि देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र से। शिकायतकर्ता महिला ने कुछ दिन पहले एक कूरियर किया था। इसके बाद साइबर ठगों ने कूरियर की पूरी डिटेल निकालकर महिला को फोन किया और कूरियर को अवैध बताया। फिर वीडियो कॉल पर जोड़ने के बाद 30 घंटे तक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ की गई। महिला ने फोन पर खुद को पुलिस बता रहे लोगों से मामले को सुलझाने की अपील की। जिसके एवज में ठगों ने लाखों रुपए ऐंठ लिए।

मॉडल कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने बताया कि उनका एक अवैध कूरियर थाईलैंड जा रहा था, जिसे रोक दिया गया है. फोनकर्ता ने कहा कि उनका फोन मुंबई क्राइम ब्रांच ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद महिला को एक स्काइप वीडियो कॉल पर कुछ लोगों से जोड़ा गया।

महिला से वीडियो कॉल पर 30 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल से महिला को मुंबई क्राइम ब्रांच बुलाने की धमकी दी। कुछ देर बाद महिला के पास वीडियो कॉल आया और वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।

महिला से कहा कि उसको 10 लाख 50 हजार रुपए देने होंगे। महिला ने जैसे तैसे रकम इकट्ठा कर उस व्यक्ति के बताए खाते में बैंक जाकर जमा कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला द्वारा जिन खातों में रुपए जमा किए गए, वह खाते चंद्र इंटरनेशनल जीटी रोड कानपुर के नाम पर हैं। साथ ही मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+