सीबीआई के छापे से हड़कंप, एक लाख की रिश्वत के साथ सहायक अभियंता गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा कैश बरामद
सीबीआई ने देहरादून में सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को 1 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही सीबीआई ने आरोपी के आवास से 20 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया। जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता को सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य के लिए एनओसी की अनुमति देने के लिए आरोपी ने उससे साढ़े 5 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई ने जाल बिछाया और एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500 रुपए (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष कल पेश किया जाएगा। इस मामलें में जाँच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications