BJP MLA ने पकड़ा अवैध खनन, 35 मिनट बाद पहुंची पुलिस, लगाई जमकर क्लास, वीडियो वायरल हुआ तो हो गई ये कार्रवाई
देहरादून से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में भाजपा विधायक ने अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने के बाद पुलिसकर्मियों के समय पर न आने को लेकर जमकर क्लास लगाई। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
वीडियो में विधायक ने पुलिसकर्मी की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं विधायक ने पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े किए। वीडियो में विधायक कहते हुए नजर आए कि सबसे मंथली लेते हो क्या, आते क्यों नहीं, किस बात की चीता पुलिस, 35 मिनट से मैं यहां पर खड़ा हूं। ऐसे हो जाएगी पुलिसिंग कोतवाल अपना फोन दूसरे के पास देकर जाए। जानिए क्या है पूरा मामला?

अवैध खनन को लेकर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि विधायक ने रास्ते में खुद खनन से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। मौके से विधायक ने थाना पुलिस और कोतवाल को फोन किया। लेकिन कोतवाल से बात नहीं हो पाई और दूसरे पुलिसकर्मी को सूचना दी। विधायक का कहना है कि कोतवाल ने अपना फोन किसी दूसरे कर्मी को दिया हुआ था।
विधायक ने कहा कि सूचना देने के। करीब 35 मिनट बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद विधायक ने जमकर पुलिस की क्लास लगाई। विधायक ने चीता पुलिसकर्मियों को जमकर खरी खोटी सुना दी। विधायक वीडियो में चीता पुलिस को ये कहते हुए भी नजर आए कि मंथली बंधी हुए है क्या। विधायक ने चीता पुलिस के देरी से आने का कारण पूछा।
विधायक ने कहा कि, पुलिस के पहुंचने से पहले करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन जैसी ही उन्होंने विधायक को देखा वहां से खिसक गए। विधायक ने पूरे थाने को लाइन हाजिर करने की बात भी की। इस दौरान विधायक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देहरादून एसएसपी अजय सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने सूचना मिलने के बाद भी समय से मौके पर न पहुंचने और लाहपरवाही बरतने पर बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता, चीता के हेड कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
देहरादून के विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अवैध खनन की ट्रॉली पकड़ी। पुलिस को सूचना दी। 35 मिनट बाद पुलिस कर्मी पहुंचे तो विधायक ने जमकर क्लास लगाई। पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए। आप ही सुनिए क्या कहा pic.twitter.com/MSY7DdpQPh
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) April 28, 2025












Click it and Unblock the Notifications