देहरादून के भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, जानिए क्या है पूरा मामला

BJP leader Rohit Negi murder case: भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस की मुख्य दो आरोपियों के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। एक समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण बॉर्डर को अलर्ट किया गया था।

Dehradun BJP leader Rohit Negi murder case Police encounter main accused know whole matter

बता दें कि 3 मई को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मांडूवाला के पास देर रात राेहित नेगी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस पर लगातार कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। एसएसपी अजय सिं​ह ने पीड़ित परिवार से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद पुलिस कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी।

इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी निवासी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर निवासी मालैन्डी शामली को मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग करने लगे, जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। एक समुदाय विशेष से संबंधित होने के कारण बॉर्डर को अलर्ट किया गया था

क्या है पूरा मामला-

3 मई की देर रात को रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ थे, इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र थी। इसी दौरान युवती के साथ अजहर का फोन पर विवाद हो गया। जिसके बाद मांडूवाला में अजहर अपने एक दोस्त आयुष के साथ मोटरसाइकिल पर आया और रोहित को गोली मार दी।

दोस्तों द्वारा रोहित को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार पर अजहर त्यागी और आयुष के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना प्रेमनगर में दर्ज किया। घटना के बाद से पूरे इलाके में काफी रोष था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+