Dehradun accident: 6 दोस्तों की जान लेने वाले हादसे को एक सप्ताह पूरा,अब भी नहीं मिले इन 7 सवालों के जबाव

Dehradun accident news: मंगलवार को देहरादून के ओएनजीसी चौक पर देर रात हुए हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। एक​ कार हादसे में 6 दोस्तों की ऐसी दर्दनाक मौत की सबकी रुह कांप जाए। हादसे के एक सप्ताह बाद भी पुलिस कई सवालों के जबाव अब तक तलाश रही है।

जिसमें सबसे बड़ा सवाल कंटनेर को लेकर उठ रहे हैं कि आखिर एक सप्ताह बाद न कंटेनर का चालक और नहीं कंटेनर का मालिक सामने आया है। इसके साथ ही पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली कार की रफ्तार बनी हुई है कि आखिर पहले चौराहों पर सामान्य गति से चल रही कार ने अचानक इतनी स्पीड कैसे पकड़ ली।

Dehradun accident One week completed 6 friends painful death answers 7 questions still not found

11 नवंबर की देर रात करीब डेढ बजे ओएनजीसी चौक पर एक इनोवा कार के भीषण दुर्घटना में 6 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक साथी बुरी तरह घायल होने के बाद असपताल में भर्ती है। ये हादसा इतना भयावह था कि जिसने देखा या सुना सन्न हो गया। हादसे के बाद दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। ​एक वीडियो में तो हादसे के बाद सड़क पर क्षत विक्षत अवस्था में मृतकों के शरीर के अंग पड़े हुए दिखे, जिसके बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया कि आखिर इतना भयानक हादसा कैसे हुआ।

घटनास्थल पर एक कंटेनर भी मिला, जिसके पिछले हिस्से पर गाड़ी का कुछ हिस्सा चिपका मिला। इसके अलावा इनोवा कार को पहचानना मुश्किल था। कार बुरी तरह से डेमेज अवस्था में मिली। जिस कंटेनर से इनोवा टकराई उसके चालक और मालिक अब तक सामने नहीं आए हैं, नहीं पुलिस पता लगा पाई है। बताया जा रहा है कि कंटेनर तीन बार से अधिक बिक चुका है। लेकिन ये पता नहीं चला कि कंटनेर शहर में कहां आया और कहां जा रहा था।

ये सब चालक की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। हादसे का पूरा सच अब दुर्घटना में घायल सिद्धेश ​से पूछताछ में ही पता चल पाएगा जो कि अब धीरे धीरे रिकवर कर रहा है। इस बीच पुलिस को हादसे की एक और चश्मदीद और लग्जरी कार की पहेली भी सुलझानी है।

जिसको लेकर पहले दावा किया जा रहा था कि लग्जरी कार और इनोवा में किसी तरह की रेस तो नहीं हुई। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि लग्जरी कार ने कंटेनर को देखकर ब्रेक लगा लिया लेकिन इनोवा का ब्रेक नहीं लगा। जो कि हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि ब्रेक के पास बोतल भी पड़ी मिली, जिस वजह से शायद ब्रेक न लग पाए हों।

इन सब सवालों के जबाव अब तक नहीं मिले

  1. कंटेनर की हादसे में भूमिका
  2. कंटेनर कहां से आया कहां जा रहा था
  3. हादसे के समय इनोवा की क्या स्पीड थी
  4. क्या किसी लग्जरी कार से रेस हो रही थी
  5. जब इनोवा की स्पीड कम थी तो अचानक तेज कैसे हो गई
  6. हादसे से पहले दोस्तों ने क्या क्या किया
  7. इनोवा कार ओएनजीसी चौक तक कैसे पहुंची
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+