प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट प्रकरण को लेकर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार
Deadly attack director elementary education उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट प्रकरण को लेकर बवाल मचा हुआ है। बोर्ड परीक्षआों के बीच राज्य कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। हालांकि बच्चों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को सही तरीके से सम्पन्न कराने का निर्णय भी लिया गया है।
उसके बाद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री कार्यालय भी सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कर्मचारियों को वार्ता का बुलावा भेजा गया है। जिसके बाद राज्य कर्मचारी इस मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस बीच पुलिस ने इस प्रकरण पर सख़्त कार्रवाई की है।

कर्मचारी संगठनों के भारी दबाव के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में सरकारी कार्य मे बाधा डालकर, मारपीट तथा तोड़ फोड़ की घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उधर इस मामले में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा कराए गए मुकदमे के बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर की शिकायत के आधार थाना रायपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते शनिवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। रायपुर विधायक उमेश कुमार किसी प्रकरण को लेकर अपने समर्थकों के साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय पहुंचे। इस बीच काफी तनाव और गहमागहमी हो गई। जिसमें कुछ लोगों ने मौके पर मारपीट कर दी। जिसके बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को चौंटे भी आई।
जिसके बाद अजय नौडियाल ने इस मामले में रायपुर में तहरीर दी थी. उसी तहरीर का आधार पर पुलिस ने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय नौडियाल ने तहरीर में विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके साथ आए लोगों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में सरकारी कार्य मे बाधा डालकर, मारपीट तथा तोड़ फोड़ की घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
- अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व० मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, थाना रायपुर, देहरादून
- लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व० भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून
- राकेश थपलियाल पुत्र स्व० श्री आर०पी० थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून
- अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून












Click it and Unblock the Notifications