Uttarakhand news: रात में मोर्चरी में रखा शव, सुबह देखा उड़ गए होश, जानिए क्यों लग रहे गंभीर आरोप

उत्तराखंड के पौड़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय में बनी मोर्चरी में रखे शव को रात में चूहों ने कुतर दिया। सुबह जब परिजन शव लेने गए तो होश उड़ गए।

Dead body kept mortuary night, shocked when seen morning gnawed by rats at night know allegations

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लाक स्थित नौगांवखाल में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी राहुल उप्रेती की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। राहुल की पत्नी उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगांवखाल ले गईं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी में मोर्चरी नहीं होने के कारण शव को पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय लाया गया। उनका शव जिला मुख्यालय में बनी मोर्चरी में रखा जहां रात में चूहों ने शव कुतर दिया।

सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो विभाग के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में डीप फ्रीजर खराब था, जिसके बारे में उन्हें नहीं बताया गया।

सुबह जब शव को देखा तो परिजनों के होश उड़ गए, शव को चूहों ने कुतरा हुआ था। परिजनों ने अब लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई का आरोप लगाया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोर्चरी का डीप फ्रीजर कुछ समय से खराब है, उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मोर्चरी के दरवाजे ढीले होने के चलते चूहा अंदर चला गया होगा, जिससे दुखद घटना सामने आई।

एक तरफ राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और पहाड़ों में हेल्थ सिस्टम को दुरस्त करने में जुटी है। दूसरी तरफ अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+