Uttarkashi: मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक की पिटाई, रात भर बंधक बनाकर कोयले से दागने का आरोप
उत्तरकाशी से करीब 180 किमी दूर मोरी क्षेत्र के बैनोल में सालरा स्थित कौंल महाराज (शिव मंदिर) मंदिर में प्रवेश करने पर गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने व कोयले से दागने का मामला सामने आया है।

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दलित युवक के मंदिर में प्रवेश करने पर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की और रात भर युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने व कोयले से दागने का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में प्रवेश करने अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने व कोयले से दागने का मामला
उत्तरकाशी से करीब 180 किमी दूर मोरी क्षेत्र के बैनोल में सालरा स्थित कौंल महाराज (शिव मंदिर) मंदिर में प्रवेश करने पर गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने व कोयले से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ सवर्ण युवाओं ने अनुसूचित जाति के युवक को मंदिर के अंदर करीब 16 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इतना ही नहीं युवक को प्रताड़ित करने के लिए लकड़ी के जलते कोयले से दागा गया और बीच-बचाव करने आए युवक के पिता के सामने ही उसके कपड़े फाड़ दिए व नंगा कर पीटा। जिससे युवक के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। इसके बाद युवक को इसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से देहरादून में इलाज करने को लाया गया है।
Recommended Video
गांव के पांच युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बाद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने बैनोल गांव के पांच युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवकों ने पीड़ित युवक के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसकी पिटाई की। आरोप है कि पीड़ित के पिता के आने पर भी युवकों ने पीड़ित को नहीं छोड़ा और उसे बंधक बनाकर रखा। इसके बाद कई घंटों तक युवक इसी स्थिति में रहा और बाद में किसी तरह वहां से जान छुड़ाकर भागा, पीड़ित के शरीर पर कोई कपड़ा तक न होने की बात सामने आई है। इस तरह पूरे क्षेत्र में इस मामले से तनाव की स्थिति हो गई है। पुलिस भी गांव और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह से अलर्ट है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!











Click it and Unblock the Notifications