cyber fraud के इस नए तरीके को सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान, 'मम्मी' को इस तरह किया जा रहा टारगेट

साइबर फ्रॉड अब बच्चे बनकर मां को टारगेट कर रहे हैं। इस तरह के मामलों मेंं शातिर अपराधी पहले हाय मॉम कहकर मैसेज भेज रहे हैं। जिसके बाद वे इंटरनेट बैंकिग के ब्लॉक होने की बात कहकर झांसे में लेते हैं।

Cyber criminals cheat people target women Hi Mom police alert sending the link under their guise

साइबर क्रिमिनल आए दिन लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। इस बीच महिलाओं को टागरेट करने के लिए माताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को हाय मॉम की शुरूआत के साथ एक संदेश भेजा जा रहा है। इसके बाद सामने से रिप्लाई आने के बाद किसी तरह अपने झांसे में लेकर लिंक भेजकर फ्रॉड कर देते हैं। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे मामलों में सचेत होने की लोगों को अपील की है।

बच्चे बनकर मां को टारगेट कर रहे

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों और नए तरीकों ने आम आदमी ही नहीं पुलिस के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी है। लेकिन इस तरह के मामलों में आम लोगों के ही अवेयर होने की जरूरत है। इन मामलों में ठग सीधे आम आदमी को ही निशाना बनाते हैं। ऐसे ही एक नए मामले को सुनकर हर कोई हैरान है। साइबर फ्रॉड अब तक दोस्त या रिश्तेदार बनकर लोगों को ठग रहे थे। लेकिन अब वे बच्चे बनकर मां को टारगेट कर रहे हैं। इस तरह के मामलों मेंं शातिर अपराधी पहले हाय मॉम कहकर मैसेज भेज रहे हैं। जिसके बाद वे इंटरनेट बैंकिग के ब्लॉक होने या अपने साथ किसी तरह की अनहोनी होने की बात कहकर झांसे में लेते हैं और महिलाओं से मदद मांगते हैं। ऐसे मामलों में मैसेज से ​ही फ्रॉड किया जा रहा है। सामने अपना बच्चा समझ कर लोग तुरंत मदद की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। क्रिमिनल एक लिंक भेजकर डिटेल लेकर बैंक खाते में सेंधमारी कर देते हैं।

ऐसे बरतें सावधानी

  • किसी अनजान नंबर से मैसेज आए तो रिप्लाई न करें।
  • नंबर को लेकर कुछ भी संदिग्ध लगे तो ब्लॉक करें।
  • 1930 पर शिकायत कर ऐसे नंबरों की डिटेल शेयर करें।
  • अगर आपका बच्चा घर से बाहर है तो उससे संपर्क करें।
  • व्हाट्सएप में किसी अनजान से न बात करें।
  • ​किसी से बैंकिंग डिटेल शेयर न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+