उत्तराखंड में साइबर हमला! ई ऑफिस के अलावा ऑनलाइन सरकारी कामकाज ठप, वायरस या कुछ ओर जांच शुरू
उत्तराखंड में बड़ा साइबर हमला से सरकारी कामकाज ठप रहा। जिसके बाद उत्तराखंड आईटी डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट और केंद्रीय एजेंसी से जुड़े एक्सपर्ट भी सिस्टम में आए वायरस को लेकर जांच में जुटे रहे।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समेत तमाम एप्लीकेशन और ई ऑफिस के काम अभी तक ठप पड़े हैं।
साइबर हमले से उत्तराखंड सचिवालय से लेकर दूसरे विभागों में ई ऑफिस से जुड़े काम नहीं हो पाए। जो कि 24 घंटे से ज्यादा ठप पड़े रहे। बताया जा रहा है कि आईटीडीए को सरकारी सर्वर में वायरस आने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के ई ऑफिस से जुड़े सभी एप्लीकेशंस को बंद कर दिया गया।

प्रदेश में पूरा सिस्टम स्वान नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। जब इस नेटवर्क को डाउन किया गया, तो राज्य भर में सभी ऑनलाइन काम पूरी तरह से रुक गए। इससे किसी भी तरह के सरकारी कामकाज जो आनलाइन किए जाते हैं, वे नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
शासन स्तर से इसकी जांच शुरू हो गई है कि वायरस कहां से आया। हालांकि इस पर भी काम हो रहा है कि ये साइबर अटैक है या कुछ और। शासन स्तर से इसे ठीक करने में टीमें जुटी हैं। उत्तराखंड में तमाम विभागों की कुल 186 एप्लीकेशन काम कर रही हैं, जिन्हें धीरे-धीरे स्कैनिंग के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है।
उधर स्वान नेटवर्क को पहले ही खोल दिया गया है। हालांकि इस सब के बावजूद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समेत तमाम एप्लीकेशन और ई ऑफिस के काम अभी तक ठप पड़े हैं। बाहर दुकानों में होने वाले आनलाइन काम भी नहीं हो पा रहे हैं। शासन स्तर से आईटीडीए में एक्सपर्ट सर्वर और सभी सरकारी एप्लीकेशंस की स्कैनिंग में जुटे हुए हैं, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में किसी भी तरह के डाटा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications