क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की मसूरी में शादी के समारोह शुरू, जुटेंगे कई दिग्गज और हस्तियां

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के समारोह मसूरी में शुरू हो गए हैं। शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं।

शाम तक कई और क्रिकेटर भी मसूरी पहुंचने वाले हैं। शादी के सभी समारोह मसूरी के एक होटल में हो रहे हैं। शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों को ही शामिल किया गया है।

Cricketer Rishabh Pant sister Sakshi wedding celebrations begin Mussoorie many celebrities gather

बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा,विराट कोहली समेत क्रिकेट जगत के कई सितारे मसूरी पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मसूरी के एक होटल में बीती रोज मेहंदी की रस्म हुई थी।

आज हल्दी सेरेमनी हुई। रात में डिनर पार्टी रखी गई है। ऋषभ की बहन साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। इसी साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ऋषभ पंत से बड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मसूरी में दुनिया भर के लगभग 50 से ज्यादा क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में जुटेंगे। शादी का कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। ऋषभ पंत का परिवार गढ़वाल के रीति-रिवाज के साथ शादी समारोह को आयोजित कर रहे हैं।

12 मार्च को मसूरी में शादी तय की गई है। पूरे कार्यक्रम में बॉलीवुड, हॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचने की संभावना है। जिसमें देश विदेश के कई क्रिकेटर और फिल्मी जगत की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के बाद सीधे मसूरी के लिए रवाना हो गए थे। इस बीच ऋषभ ने मसूरी में जमकर मस्ती की। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ऋषभ अपनी बहन के साथ विवाह स्थल पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जमकर ढोल के साथ डांस किया जा रहा है। साथ ही जमकर रंग, गुलाल भी उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+