वीआईपी नंबर का क्रेज, 0001 नंबर ने तोडे पिछले सारे रिकॉर्ड, जानिए कितने लाखों में बिका ​कौन सा नंबर

Craze for VIP numbers लग्जरी गाड़ी लेने का शौक और वीआईपी नंबर का क्रेज बढ़ने लगा है। वीआईपी नंबर लेने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस बार परिवहन विभाग में नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली में 0001 नंबर ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

यह नंबर 13 लाख 77 हजार रुपए में बिका है, जो अब तक परिवहन विभाग में सबसे बड़ी बोली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नंबर रियल एस्टेट कारोबारी ने खरीदा है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार UK07HC सीरीज कुल 25 नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई।

Craze for VIP numbers 0001 number broke previous records know which number sold how many lakhs

सीरीज के लिए 0001 नंबर ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूसरे नंबर पर इस बार भी 0009 नंबर रहा, जो तीन लाख 95 हजार रुपए में बिका है। तीसरे स्थान पर 0007 नंबर के लिए तीन लाख आठ हजार रुपए में बिका है। चौथे स्थान पर 0005 रहा, जो तीन लाख 5 हजार में बिका, पांचवें स्थान पर 0002 रहा, जो दो लाख 10 हजार रुपए में बिका।

9999 नंबर एक लाख आठ हजार,7777 नंबर एक लाख दो हजार रुपए, 8888 नंबर 96 हजार रुपए, 0999 नंबर 95 हजार रुपए, 0004 नंबर 57 हजार रुपए, 0011 नंबर 53 हजार रुपए, 0008 नंबर 42 हजार रुपए और 5555 नंबर 40 हजार रुपए में बिका है।

बाकी नंबर 11 हजार से 39 हजार रुपए की बीच बिके हैं। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2024 में एक कारोबारी ने 0001 नंबर आठ लाख 45 हजार रुपए में खरीदा था, जो अब तक की इसकी सबसे अधिक कीमत थी,लेकिन इस बार पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए यह नंबर 13 लाख 77 हजार में बिका है। आवेदकों को अब बोली की रकम 30 दिन की निर्धारित समय सीमा में जमा करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+