पहले कोर्ट मैरिज फिर मंदिर में लिया आशीर्वाद, जानिए कौन हैं डीएम संदीप तिवारी, IAS की शादी बनी चर्चा का विषय
DM IAS Sandeep Tiwari marriage शादी समारोह की बात आते ही चमक धमक और खूब सारा शोर शराबा याद आ जाता है। वीआईपी शादी की बात की जाए तो शादी समारोह स्टेटस सिंबल बन जाता है। लेकिन उत्तराखंड के एक आईएएस अधिकारी का सादगी के साथ विवाह चर्चा का विषय बन गया है।
चमोली में कार्यरत डीएम संदीप तिवारी ने पहले कोर्ट मैरिज की इसके बाद मंदिर में सादगी से आशीर्वाद लेकर विवाह कार्य सम्पन्न कराया। डीएम संदीप तिवारी अपनी दुल्हन के साथ जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पहुंचे। दोनों ने भगवान गोपीनाथ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

बताया गया कि इसके पहले संदीप तिवारी ने डॉक्टर पूजा डालाकोटी के साथ कोर्ट मैरिज की है। कोर्ट मैरिज 28 अप्रैल को हुई। डॉक्टर पूजा डालाकोटी हल्द्वानी की रहने वाली हैं। जबकि डीएम संदीप हिमाचल के रहने वाले हैं। हिमाचल के रीति रिवाज को देखते हुए ही संदीप और पूजा ने मंदिर में जाकर आशीर्वाद लेने का मन बनाया। दोनों ने सहमति से पहले कोर्ट मैरिज की इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लिया। अब ये शादी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
संदीप तिवारी उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले के डीएम हैं। संदीप तिवारी हिमाचल प्रदेश के शहर शिमला के निवासी हैं। उत्तराखंड में प्रशासनिक सेवा करते हुए उनको करीब 6 साल हो चुके हैं। संदीप तिवारी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। संदीप तिवारी ने शनिवार, 07 सितंबर, 2024 को चमोली के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वो कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंधक निदेशक और नैनीताल जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद पर कार्यरत रहे।
28 अप्रैल को चमोली के जिलाधिकारी ने हल्द्वानी की रहने वाली डॉक्टर पूजा डालाकोटी से शादी कर ली। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं के साथ शादी करने का फैसला लिया, जिस पर कि उनकी धर्मपत्नी पूजा डाला कोटी की भी सहमति थी।












Click it and Unblock the Notifications