टिहरी और उत्तरकाशी में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने को लेकर विवाद, सीएम ने दिए जांच के निर्देश,जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया में इसको लेकर एक पत्र वायरल हुआ, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश कर दिए।

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द कर दिए गए है। बाहरी व्यक्ति को काम देने को लेकर सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ा। जिसके बाद सरकार की ओर से कार्रवाई की गई है।

Controversy erupts number plates houses Tehri Uttarkashi CM pushkar dhami orders investigation

इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जिसमें बिहार कनेक्शन तक जोड़ा गया। आखिरकार सरकार को इसमें दखल देनी पड़ी और कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने के लिए मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू होने आवश्यक हैं।

सभी कार्यों में स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 10 करोड़ रुपए तक के सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने हेतु सरकार के द्वारा जारी आदेशों का हर स्तर पर सख्ती से अनुपालन किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+