उत्तराखंड में एक बार फिर सामने आई रेल हादसे की ​साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में रेल हादसे की ​साजिश का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। देहरादून से टनकपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। बताया गया कि खटीमा में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने केबल के टुकड़े डाल रखे थे।

गनीमत रही कि देहरादून टनकपुर वीकली एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की नजर उस पर पड़ गई और ट्रेन को रोककर उन्होंने बड़े हादसे को टाल दिया। घटना तड़के करीब तीन बजकर 29 मिनट पर हुई।

Conspiracy rail accident once again Uttarakhand khatima how accident averted wisdom loco pilot

देहरादून से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर जाते समय ट्रेन के लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक पर रखे गए केबल के टुकड़ों पर पड़ी। पटरी पर आठ फुट लंबी अंडर ग्राउंड केबल रखी थी, लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को रोककर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। लोको पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट मौके पर खड़ी रही। घटना के बाद पुलिस, आरपीएफ व जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पटरी पर करीब आठ फुट लंबा और 300 वर्ग एमएम का 11000 केवी का केबल मिलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। केबल के टुकड़े भी बनबसा स्टेशन अधीक्षक को सौंप दिए।

लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे विभाग की तरफ से खटीमा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसके अलावा आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) समेत अन्य एजेंसियों भी जांच में जुट गई बता दें कि एक दिन पहले ही रुड़की में ट्रेन की पटरी पर गैस सिलेंडर रखने का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में जिस तरह की साजिश के संकेत मिल रहे हैं, उसको देखते हुए सभी ऐजसिंयों को सतर्क किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+