60 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस, हाईकमान तय करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा:प्रीतम सिंह

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से वन इंडिया ने खास बातचीत में कहा, हाईकमान तय करेगा टिकट और सीएम

देहरादून, 2 नवंबर। उत्तराखंड में कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है। इस बार कांग्रेस 60 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। चुनाव में कांग्रेस की टिकट बंटवारे से लेकर ​​चुनावी विजन और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से वन इंडिया ने खास बातचीत की है।

Congress will win more than 60 seats, high command will decide the face of Chief Minister: Pritam Singh

तीर्थ पुरोहितों से संवाद करे सरकार

उत्तराखंड में कांग्रेस को पिछले 5 सालों में मजबूत करने और सदन से सड़क तक जनता के मुद्दों को उठाने में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रीतम सिंह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। जिनकी छवि सादगी और सबको साथ लेकर चलने की है। प्रीतम सिंह ने वन इंडिया से खास बातचीत में उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति और अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बातचीत की। देवस्थानम बोर्ड और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का केदारनाथ में हुए विरोध को लेकर प्रीतम सिंह ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर राज्य सरकार को स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों से संवाद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध हुआ। इस प्रकरण के बाद भाजपा को सबसे बातचीत कर फैसला लेना चाहिए। प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी लोगों से बातचीत की जाएगी और जरुरत पड़ी तो कानून को निरस्त करेंगे।

हाईकमान तय करेगा टिकट बंटवारे का फॉर्मूला
भू कानून को लेकर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भू कानून बनाया लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने भूमाफियों से मिलकर भू कानून को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार आने पर भू कानून को सख्त बनाएंगे। गैरसेंण के मुद्दे पर प्रीतम सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकाल में सत्र न कराकर सरकार शीतकाल में करा रही है। जो कि सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2 दिन के सत्र के दौरान भी कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसे समय में पार्टी को मजबूत किया जब कांग्रेस के 11 विधायक ही चुनकर आए थे। अब वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभा रहे हैं। यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने के प्रकरण पर वे उन्होंने कहा कि आर्य जी की आत्मा कांग्रेस में ही थी। ऐसे में उन्होंने जो कोशिश हो सकती है वो आर्य को लाने में की है। उत्तराखंड में टिकट बंटवारे के फॉर्मूले पर प्रीतम सिंह ने कहा कि इस ​पर हाईकमान तय करेगा। हरीश रावत के पूर्व सैनिकों को 20 परसेंट टिकट देने के बयान पर प्रीतम ने कहा कि पार्टी को अगर लगेगा कि पूर्व सैनिकों की दावेदारी मजबूत है तो पार्टी​ टिकट दे सकती है।

प्रीतम बोले-मेरे संपर्क में नहीं है कोई
पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम सिंह के संबंधों पर उन्होंने कहा कि मीडिया इस बात को उठाता है लेकिन वे लगातार परिवर्तन यात्रा के दौरान हरीश रावत के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब एकजुट हैं। प्रीतम ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के बड़े नेता हैं और वे सभी एक साथ कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए खड़े हैं। सरकार आने पर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर प्रीतम सिंह ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा ये हाईकमान और विधायक तय करेंगे। पुराने कांग्रेसियों और बागियों के प्रकरण पर प्रीतम सिंह ने कहा कि राजनीति में दरवाजे सदैव खुले होते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में कोई भी विधायक या नेता नहीं है। भाजपा पर प्रीतम ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी है जिसका हश्र आने वाले चुनाव में नजर आ जाएगा। प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस को परिवर्तन यात्रा में जो जनसैलाब उमड़ा है। उसके आधार पर वे कह सकते हैं कि कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतकर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+