कांग्रेस के स्टार प्रचारक,तीन बार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा में शामिल,पूर्व सीएम हरीश रावत को लगा झटका
तीन बार के विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली। दिनेश अग्रवाल ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। दिनेश अग्रवाल के भाजपा ज्वाइन करने से पूर्व सीएम हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है।

आज पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं की ज्वाईनिंग कराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के अभी भी कई नेता उनके संपर्क में है जल्द अन्य कांग्रेसियों की भी पार्टी में ज्वाईनिंग कराई जाएगी
हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दिनेश अग्रवाल धर्मपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में दिनेश अग्रवाल का कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के साथ ही हरीश रावत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दिनेश अग्रवाल लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस संगठन से नाराज चल रहे थे। संगठन में जिला व महानगर स्तर पर की गई नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले भी नाराजगी जताई थी।
उनकी नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस की ओर से हरीश रावत और प्रीतम सिंह उन्हें मनाने पहुंचे भी। लेकिन दिनेश अग्रवाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। दिनेश अग्रवाल की गिनती कांग्रेस की विचारधारा से गहरे जुड़े नेताओं में होती रही है। तीन बार विधायक रहने के साथ ही वे कांग्रेस की एनडी सरकार और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस की जो 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हुई उसमें दिनेश अग्रवाल को भी जगह दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications