उत्‍तराखंड में कुनबा बढ़ाने का कांग्रेस का नया प्लान, 10 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्‍य

कांग्रेस ने उत्‍तराखंड में शुरू किया सदस्‍यता अभियान

देहरादून, 17 सितंबर। संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव से पहले कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। खास बात ये है कि पार्टी ने आचार संहिता से पहले प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। साफ है कि 2 माह में 10 लाख सदस्यों को जोड़ने का टास्क कांग्रेस को पूरा करना होगा।

 Congresss new plan to increase clan in Uttarakhand, target of adding 10 lakh members

सभी धर्मों के प्रतिनिधि बुलाकर दिया मैसेज
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। सदस्यता अभियान की शुरूआत कांग्रेस ने एक नए तरीके से की। इस दौरान कांग्रेस के मंच पर सभी धर्मों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इससे पार्टी संदेश देने में भी कामयाब रही है। लगातार हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस में खींचतान चल रही है। कांग्रेस के ​गणेश अवतार के पोस्टर के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा था। ​बाद में ​बीजेपी और ​कांग्रेस में हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी भी जारी रही। सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वे बीजेपी की तरह फर्जीवाडा कर अपनी पार्टी के सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ाऐंगे। कांग्रेस हर कार्यकर्ता को रजिस्टर के माध्यम से जोड़ेगी। गणेश का आरोप है कि बीजेपी मिस कॉल से सदस्य बनाती है। जो कि एक फर्जीवाडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पर्ची काटकर सदस्यता दिलाई जाती है। जिसके बाद सदस्य का पूरा लेखा जोखा भी होता है। गणेश गोदियाल ने संगठन में आवश्यकतानुसार फेरबदलाव भी करने की बात स्वीकार है। बता दें कि जल्द ही कांग्रेस संगठन में फेरबदल की चर्चाएं है।

सदस्यता अभियान के जरिए कुनबे को बढ़ाने की चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने अपने कुनबे को बचाने की बड़ी चुनौती है। कांग्रेस के विधायक के बीजेपी में जाने के बाद से पार्टी को अपने जनाधार को बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाकर हाईकमान के सामने अपनी इमेज सुधारने की कोशिश करेगी। जिस तरह से बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गजों के बीजेपी में जाने की चर्चाएं थी उसके बाद से हाईकमान ने उत्तराखंड के आला नेताओं को दिल्ली तलब किया था।

टिकट बंटवारे को लेकर बदले सुर
दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के टिकट बंटवारे को लेकर सुर बदले हुए नजर आ रहे है। बता दें कि गणेश गोदियाल के बीते दिनों बयान के बाद पार्टी के अंदर जमकर खींचतान नजर आने लगी थी। जिसमें गणेश गोदियाल ने 30 से ज्यादा टिकटों के फाइनल होने की बात की थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने टिकट फाइनल होने के बयान पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि हाईकमान ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टिकटों को लेकर अभी किसी भी तरह के बयानों से बचने की हिदायत दी है। इसके बाद पार्टी के दिग्गज टिकट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह के दावे से बच रहे हैं।

कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए पूर्व में ही सदस्यता अभियान समिति का गठन किया था। 16 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार में अभियान की शुरुआत की गई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+