Uttarakhand Congress: पीसीसी ने एआईसीसी सदस्यों की सूची जारी की, मच गया घमासान
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 43 एआईसीसी सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। सूची से कई सीनियर नेताओं के नाम गायब होने से सियासत गरमा गई है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 43 एआईसीसी सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है। सूची से कई सीनियर नेताओं के नाम गायब होने से सियासत गरमा गई है। जिससे आने वाले दिनों में एक बार फिर कांग्रेस के अंदर खींचतान होना तय है। प्रीतम खेमे ने एक बार फिर प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव दिल्ली में बैठकर मनमानी कर रहे हैं।
खेमे में बंटी कांग्रेस में अब एक नया विवाद शुरू
उत्तराखंड कांग्रेस में एक के बाद दूसरा विवाद शुरू हो गया है। पहले से खेमे में बंटी कांग्रेस में अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 43 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्यों की सूची जारी की गई है। सूची में 28 निर्वाचित, 11 अनुमेलित (को-ऑपटेड) और चार पदेन सदस्यों के नाम शामिल हैं। सूची जारी होते ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।उत्तरकाशी और चंपावत जिले से किसी को भी सदस्य नहीं बनाया गया है। साथ ही कई विधायक और पूर्व विधायक समेत सीनियर नेता सूची में जगह नहीं बना पाए हैं।
प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला
जिसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी पर बिना मशविरा के सूची जारी करने का आरोप लगाया है। प्रीतम ने प्रभारी पर अपनी मर्जी से ही पार्टी चलाने का आरोप लगाया है। प्रीतम ने कहा, आने वाले समय में कैंट बोर्ड, निकाय और फिर लोकसभा के चुनाव होने हैं। इस वक्त जब प्रभारी को चुनावों के मद्देनजर यहां आकर कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए, तब वह दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। जिसका असर आने वाले चुनावों पर पड़ना तय है। एआईसीसी सदस्यों की सूची में पार्टी के 19 विधायकों में 13 को निर्वाचित सदस्यों की सूची में स्थान दिया गया है, जबकि एक विधायक को अनुमेलित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। जबकि पांच विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल नहीं हैं।
भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की तल्खी पर तंज कसा
कांग्रेस में घमासान को लेकर भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की तल्खी पर तंज कसते हुए कहा कि यही कांग्रेस की हकीकत और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सच्चाई है। उतराखंड से बाहरी लोगों को कोटा व्यवस्था के तहत सदस्य बनाने पर कांग्रेस की पोल खुल गयी है, जिसमे वह दावा करते नही अघाती कि यात्रा मे हुजूम उमड़ रहा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष ने जिस तल्खी से पार्टी के फैसले पर पार्टी को कटघरे मे खड़ा किया उससे साफ है कि कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा ही दिखावा भर है। उन्होंने कहा कि उतराखंड मे कांग्रेस के पास नेताओं का अकाल या कमी है, जिस कारण अब दूसरे प्रदेशों से भी नेता सूची मे आयात कराने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी आशंका है कि भारत जोड़ो यात्रा अथवा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी कहीं इसी व्यवस्था पर तो नही चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications