बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की ये है प्लानिंग, जीत के लिए किया ये दावा
Uttarakhand by election उत्तराखंड की बद्रीनाथ एवं मंगलौर की दो विधानसभाओं में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा और उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणो के साथ जूम मीटिंग कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

कुमारी शैलजा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी के नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट के साथ बूथ स्तर तक मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा से बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा का पैनल बनाकर भेजने के निर्देश दिये हैं।
कुमारी शैलजा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा जायेगा। जूम मिटिंग में दोनों विधानसभाओं पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर चर्चा करते हुए सभी विधायकगणों को दोनों ही सीटों पर विशेष ध्यान देने और जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि आज देश में जहां माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है हमें दोनों उपचुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना होगा।
जूम मिटिंग के माध्यम से अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को बद्रीनाथ की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि मैं स्वयं अभी बद्रीनाथ विधानसभा में हूं यहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की जा रही है साथ ही साथ बूथ प्रभारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं।
माहरा ने कहा कि पार्टी एक दो दिन में एक पैनल बनाकर हाई कमान को भेजेगा ताकि जल्द से जल्द प्रत्याशी घोषित किया जायेगा, जिससे कि चुनाव प्रचार समय से किया जा सके और प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह से दोनों विधानसभा सीटों पर मेहनत कर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम देने का वादा करता है। बता दें कि मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस बेहतर स्थिति में रही है।












Click it and Unblock the Notifications