ईडी प्रकरण के बाद अब अग्निपथ को लेकर आंदोलन की राह पर कांग्रेस, प्रदेश भर में 27 जून को होगा सत्याग्रह

27 जून को उत्तराखंड कांग्रेस का अग्निपथ को लेकर सत्याग्रह

देहरादून, 24 जून। अग्निपथ को लेकर देश भर में हो रहे विरोध के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस इस मुद्दे पर सत्याग्रह आंदोलन करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश के नेताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके लिए कांग्रेस प्रदेश भर में 27 जून को सत्याग्रह आंदोलन करेगी। पार्टी अब ईडी प्रकरण में राहुल गांधी के समर्थन में किए गए विरोध के मामले को छोड़कर पूरा फोकस अग्निपथ योजना पर ही करने जा रही है। जिसके लिए प्रदेश स्तर के सभी नेताओं को एकजुट होने का संदेश दिया गया है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme के खिलाफ देशभर में Congress 27 June को करेगी सत्याग्रह | वनइंडिया हिंदी |*News
    Congress now on the path of agitation regarding Agneepath, satyagraha will be held on June 27

    हाईकमान ने दिए हैं निर्देश
    बीते दिनों राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर किए गए सत्याग्रह के बाद अब कांग्रेस अग्निपथ पर फोकस करने जा रही है। दिल्ली हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अग्निपथ को लेकर आंदोलन करने को कहा है। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की राहुल गांधी और हाईकमान से इस पूरे आंदोलन को लेकर चर्चा हो चुकी है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 27 जून को सत्याग्रह आंदोलन करने का ऐलान​ किया है। इस दौरान दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, समेत कई नेता दिल्ली में मौजूद रहे। इस दौरान एआईसीसी दफ्तर में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश के नेताओं से ईडी के मुद्दे को छोड़कर अग्निपथ योजना पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेता इस योजना के विरोध में उतरे युवाओं का नेतृत्व करें और इस योजना की खामियां जनता तक पहुंचाएं। इसके अलावा आने वाले दिनों में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के संबंध में भी पार्टी नेताओं से एकजुट रहने को कहा गया। सभी विधायकों से इस संबंध में शपथपत्र भी भरवाए गए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन के अनुसार ही पीसीसी अग्निपथ योजना के विरोध का खाका तैयार करेगी। सबसे पहले 27 जून को सत्याग्रह आंदोलन के जरिये केंद्र सरकार को चेताने का काम किया जाएगा।

    कांग्रेस के लिए नए मुद्दे संजीवनी
    कांग्रेस ईडी प्रकरण के बाद अब अग्निपथ को लेकर आंदोलन तेज करने जा रही है। इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस युवाओं और रोजगार के मु्द्दे पर समर्थन जुटाना चाहती है। कांग्रेस को इस मु्द्दे से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। जिससे भविष्य में युवाओं को अपने साथ खड़ा किया जा सके। ऐसे में हाईकमान के निर्देश पर संगठन खास रणनीति में जुट गई है। जो कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के लिए भी बड़ी चुनौती है। इसके जरिए दोनों के लिए हाईकमान के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। जिसके जरिए प्रदेश कांग्रेस एकजुटता का संदेश भी देगी। अब तक कांग्रेस कई गुटो में बंटी नजर आती रही है। लेकिन अब हाईकमान ने स्पष्ट शब्दों में सभी को एक जुट होकर अग्निपथ को लेकर विरोध करने को कहा है। जिससे आने वाले चुनावों और कार्यक्रमों में इसका असर देखने को मिले। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस युवाओं और बेरोजगारों को टारगेट करने जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+