उत्तराखंड: कांग्रेस की नई लिस्ट आई, हरीश रावत समेत 5 प्रत्याशियों की सीट बदली

नई दिल्ली, 26 जनवरी: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में चुनावी घमासान जारी है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की, जिसमें 10 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें हरीश रावत समेत 5 प्रत्याशियों की सीटें बदली गई हैं। अब रामनगर से रावत की जगह पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया गया। माना जा रहा कि पार्टी में बगावती सुरों को दबाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने ये फैसला लिया है।

hars

कांग्रेस की नई लिस्ट के मुताबिक हरीश रावत अब रामनगर की जगह लालकुआं से मैदान में उतरेंगे। वहीं डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट कटा है, अब उनकी जगह गौरव चौधरी को टिकट मिला, जबकि ज्वालापुर से बरखारानी की जगह रवि बहादुर, कालाढूंगी से महेंद्र पाल सिंह की जगह महेश शर्मा लड़ेंगे। रामनगर पर बगावत करने वाले रणजीत रावत को सल्ट भेज गया है। नई लिस्ट के बाद भी टिहरी सीट पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

होने लगा था विरोध
हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ने को लेकर काफी भावुक थे। उन्होंने इसके बारे में एक लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी थी। साथ ही उनका 28 जनवरी को नामांकन करने का प्लान था, लेकिन टिकट रामनगर से फाइनल होते ही बगावत शुरू हो गई थी। जिसमें सबसे पहला नाम प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह का था। उन्होंने साफ ऐलान कर दिया कि अगर पार्टी ने हरीश दा की सीट नहीं बदली, तो वो उनके खिलाफ पर्चा दाखिल करेंगे। इसके बाद से ही पार्टी नए नामों पर विचार कर रही थी।

'करो या मरो' की स्थिति
आपको बता दें कि 2017 का चुनाव हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा सीट से लड़ा था, उसके बावजूद वो दोनों सीटों से हार गए। ऐसे में इस बार उनकी डगर आसान नहीं है। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे कि अगर इस बार भी हरीश रावत नहीं जीते, तो ये उनका आखिरी चुनाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+