कांग्रेस MLA तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे पर जानलेवा हमला, CM धामी ने फोन पर बात कर मामले की जांच के दिए आदेश
Congress MLA Tilak Raj Behar पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे सौरभ बेहड़ पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश तीन बदमाशों ने सौरभ पर हमला कर घायल किया है। घटना के बाद रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक तिलक राज बेहड़ से फोन पर बात की और मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार सौरभ रविवार शाम को आवास विकास इलाके में पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकला था, तभी यह घटना घटी।

उधम सिंह नगर के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे व पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ किसी मामले को लेकर आवास विकास चौकी जा रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला कर दिया। सौरभ विधायक के बेटे रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद भी हैं।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर लाठियों और रॉड से हमला किया और मौके से फरार हो गए। सौरभ को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।
तिलक राज बेहर किच्छा से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री हैं। सौरभ उनका छोटा बेटा है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बेहर के समर्थक अस्पताल पहुंचे।
पुलिस की टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। कांग्रेसियों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बदमाश खुलेआम हमला कर रहे हैं। विधायक के बेटे पर हुए जानलेवा हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा है। कांग्रेसिंयों ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम धामी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications