कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ,वीडियो जारी कर कही ये बात

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने वीडियो जारी कर लोगों से पीएम मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है। साथ ही अनुकृति ने गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में भी लोगों से वोट की अपील की है।

Congress leader Harak Singh Rawat daughter-in-law Anukriti Gusain praised PM Modi released a video and said this

अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है।

अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि बताया साथ ही गढ़वाल से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट की अपील की। अनुकृति गुसाईं के वीडियो जारी करने के बाद भाजपा के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पेज पर वायरल किया है।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने बीते दिनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से अनुकृति के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें सामने आनें लगी। हालांकि अब तक उनकी भाजपा में एंट्री नहीं हो पाई है। इस बीच अनुकृति ने प्रचार के अंतिम दिन एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की।

अनुकृति गुसाईं कांग्रेस की टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया से राजनीति में आई। तो हरक सिंह रावत के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद पार्टी ने लैंसडाउन से विधानसभा का टिकट दिया। चुनाव हारने के बाद भी अनुकृति पौड़ी गढ़वाल से लेकर कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस बीच ​बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+