Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा होगी फिर शुरू,जानिए क्या है इसके सियासी मायने

Congress kedarnath yatra दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर को लेकर शुरू हुए विरोध के बाद कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी, लेकिन आपदा के कारण यात्रा को स्थगित कर दिया। दिल्ली में अब केदारनाथ मंदिर को लेकर समिति ने यू टर्न ले लिया हो,लेकिन एक बार फिर कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू होने जा रही है।

कांग्रेस की द्वितीय चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शुरू होगी। जो कि 12 सितंबर से पुनः सीतापुर से प्रारंभ होगी और 13 सितंबर को कांग्रेसी केदारनाथ धाम में जलाभिषेक कर तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात करेंगे। इस तरह यात्रा दो दिन में समाप्त होगी।

Congress Kedarnath prestige protection yatra will start again know its political meaning

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया। इसके बाद मामले में ​जमकर सियासत हुई। इसके बाद कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। हालांकि आपदा की वजह से यात्रा को सीतापुर में ही स्थगित कर दिया गया।

अब फिर से सीतापुर से ही कांग्रेस यात्रा को शुरू करने जा रही है। जो कि केदारनाथ धाम में समापन होगा। माना जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए ये यात्रा कांग्रेस के लिए काफी अहम है। बदरीनाथ व मंगलौर सीट जीतने के बाद कांग्रेस के लिए केदारनाथ सीट जीतने की चुनौती है।

ऐसे में कांग्रेस हर हाल में इस सीट को जीतना चाहेगी। भाजपा ने जहां पांच मंत्रियों को केदारनाथ सीट जीताने की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं कांग्रेस अब केदारनाथ यात्रा के सहारे जीत के लिए भूमिका तय करने में जुटी है। कांग्रेस उपचुनाव को लेकर पहले ही दिन से माहौल बनाने में जुटी है। पहली बार यात्रा के बहाने कांग्रेस के सीनियर नेता भी एक ही मंच पर जुटे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये यात्रा चुनाव के लिए संजीवनी हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस यात्रा को केदारनाथ धाम ​ले जाकर पूरा करने की तैयारी में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+