MP के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए अमर्यादित टिप्पणी किए के खिलाफ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच महिला कांग्रेस ने महिला कांग्रेस ने देहरादून के कनक चौक पर विजय शाह का पुतला जलाकर जमकर प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस ने तत्काल विजय शाह से इस्तीफा देने की मांग की है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा जिस तरह मध्य प्रदेश में भाजपा के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के लिये अभद्र टिप्पणी की है, उससे देश की महिलाओं में व्याप्त आक्रोश है।

Congress demands resignation MP minister Vijay Shah indecent remarks Colonel Sofia Qureshi

ज्योति रौतेला ने कहा कि विजय शाह ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हुए समुचे देश की महिलाओं और भारतीय सेना का अपमान किया है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस संगठन ने भाजपा से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा और पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी की तीसरी पीढ़ी सेना में है और उनका देश के लिए योगदान अतुलनीय है और उन पर जिस तरह का हमला भाजपा के मंत्री ने किया वो शर्मनाक व देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

धस्माना ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद देश के सैन्य बलों ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया और पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों व ट्रेनिंग कैंपस को तहस नहस किया और उसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान सेना द्वारा भारत के कई शहरों पर हमला किया जिसे भारतीय सेना ने बहादुरी से नाकाम कर दिया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

इन सब घटनाक्रमों की जानकारी पूरी दुनिया को सेना की दो बहादुर बेटियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योहमिका सिंह तथा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी। धस्माना ने कहा कि पूरे देश को इन तीनों अधिकारियों को पूरा भारत आज बड़े सम्मान की दृष्टि से देख रहा है और इन्हीं की बात पर लोग भरोसा कर रहे थे।

धस्माना ने कहा कि भारत पाकिस्तान के युद्धविराम का फैसला राजनैतिक नेतृत्व ने लिया था और उसकी सूचना देश को देने की जिम्मेदारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री को दिया गया जिसके बाद कट्टरपंथी भाजपा समर्थकों ने उनको निशाने पर ले लिया और उनको व उनके परिवार के लोगों को निशाने पर ले कर अनर्गल गाली गलौज करने लगे। धस्माना ने कहा कि इन ट्रेलर्स ने मिस्री की बेटियों के बारे में भी घोर आपत्तिजनक पोस्ट करना शुरू कर दिया किन्तु आज तक इस पर भारत सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+