पीएम के दौरे के अगले दिन कांग्रेस ने मनाया 'अफसोस दिवस', बताई ये वजह

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में मौन और भजन कीर्तन कर विरोध दर्ज किया

देहरादून, 8 अक्टूबर। उत्तराखंड में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अफसोस दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत सभी कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में मौन और भजन कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी का दौरा निराशाजनक रहा है। कांग्रेस केन्द्र की मोदी सरकार को लेकर लगातार हमलावर है। पहले दिन कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर लोकतंत्र बचाओ कूच किया और दूसरे दिन मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर अफसोस दिवस मनाया है।

Congress celebrated regret day on the next day of PMs visit, told this reason

गांधी की प्रतिमा के पास किया विरोध
चुनावी साल में कांग्रेस उत्तराखंड में ​हर मुद्दे पर एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रही है। गुरुवार को लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में तराई क्षेत्र में सीतापुर तक लोकतंत्र बचाओ कूच के जरिए किसानों के मुद्दे पर केन्द्र और यूपी सरकार को घेरने का काम किया। वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में आज शुक्रवार को गांधी पार्क में 'अफसोस दिवस' के रूप में धरना दिया। गांधी की प्रतिमा के पास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे। हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम के दौरे से उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि पीएम बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। साथ ही किसानों को उम्मीद थी कि लखीमपुर खीरी घटना को लेकर प्रधानमंत्री प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे। लेकिन पीएम ने कुछ नहीं कहा। साथ ही कांग्रेसियों ने उत्तराखंड को कुछ भी सौगात न देने को लेकर भी अफसोस जताया है।

भाजपा का हमला, दृष्टिदोष और असमंजस के संकट से जूझ रही कांग्रेस
कांग्रेस के अफसोस दिवस रही मनाने पर भाजपा ने भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने अस्तित्व से जूझ रही कांग्रेस दृष्टिदोष और असमंजस के संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस प्रवचन तो कर रही है,लेकिन पूर्ववर्ती सरकार में शराब की डेनिस मार्का और नदियों का सीना चीरने का तमगा किस पर लगा था इसका भी अवलोकन करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हालात यहां तक रहे की गंगा को नाला घोषित करने का पाप अब स्वीकार कर लिया,लेकिन शराब और खनन पर भी प्रायाश्चित करते तो बेहतर था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सवाल उठाने का कोई ओचित्य नहीं है,क्योंकि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को आगे बढ़ाने और राज्य की विकास यात्रा को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऑल वेदर रोड,ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना इसके उदाहरण हैं। आपदा के बाद खुद प्रधानमंत्री जी केदारनाथ को सवारने की दिशा में जुटे हुए हैं। इसके अलावा कई मह्त्वपूर्ण शैक्षिक् संस्थान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य को कई सौगाते मिली है। चौहान ने कहा कि ऋषिकेश से जीवनदायिनी आक्सीजन प्लांट पूरे देश में समर्पित करने का अवसर गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि उतराखंड के लिए पीएम शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं और उनका यहां से आध्यात्मिक लगाव भी रहा है। किसी भी मांग को उन्होंने नहीं ठुकराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+