Congress मिशन लोकसभा 2024 को लेकर मंथन, उत्तराखंड में राहुल, प्रियंका और अग्निवीर के जरिए फतह की तैयारी
उत्तराखंड में मिशन लोकसभा के लिए दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंथन किया। कांग्रेस हाईकमान उत्तराखंड से ही मिशन लोकसभा को लेकर शंखनाथ किया।
उत्तराखंड में कांग्रेस मिशन लोकसभा में जुट गई है। इसके लिए दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंथन किया। कांग्रेस हाईकमान उत्तराखंड से ही मिशन लोकसभा को लेकर शंखनाथ किया। इसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तराखंड में पदयात्रा करेंगे। साथ ही राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों-योजनाओं की विफलता को जनता के बीच ले जाएंगे।

उत्तराखंड में सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने ने अग्निपथ योजना की खामियों को उत्तराखंड में बड़ा मुद्दा बनाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ पार्टी पदयात्रा निकालेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव रणनीति पर उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को हुई रणनीतिक बैठक में फैसला लिया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना का नुकसान उत्तराखंड में हुआ है ,सूबे के हर गांव का नौजवान फौज में जाना चाहता है और अग्निपथ से युवाओं का सपना टूटा है। इसके खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस एक लंबी पदयात्रा करेगी। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों मौजूद रहेंगे। पदयात्रा में अंकिता हत्याकांड और महिलाओं के साथ अत्याचार, भर्ती घोटाले, बेरोजगारों से अन्याय जैसे मुद्दे को भी पार्टी प्रमुखता से उठाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के लिए होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता यशपाल आर्य ने कहा पेपर लीक से लेकर तमाम घोटाले की सीबीआई या न्यायिक जांच होनी चाहिए लेकिन इन मामलों को सरकार दबाना चाहती है। पदयात्रा के दौरान इन्हीं मुद्दों को लेकर भी हम जनता से संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड आपदा केा लेकर भी चर्चा हुई।
मिशन 2024 में जुटी कांग्रेस अब उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव को लेकर शंखनाद करेगी। इसके लिए कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में पदयात्रा कर लोगों के बीच जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका भी पदयात्रा में शामिल होकर जनता से भाजपा की नीतियों को लेकर संवाद करेंगी। इसमें अग्निवीर भर्ती योजना और अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की गुटबाजी पर विराम लगाने की है। जिस तरह से प्रीतम खेमा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर लगातार हमलावर रहता है। हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच शीत युद्ध भी कई बार बयानों के जरिए देखने को मिल जाता है। ऐसे में मिशन लोकसभा पर फोकस करने से पहले कांग्रेस को अपने घर के अंदर की गुटबाजी पर ब्रेक लगाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications