'कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू', शहीद सम्मान यात्रा में कांग्रेस पर बरसे नड्डा

शहीद सम्मान यात्रा के जरिए भाजपा ने सैनिक वोटराेंं पर साधे समीकरण

देहरादून, 15 नवंबर। उत्तराखंड में भाजपा ने शहीद सम्मान यात्रा के जरिए सैनिक परिवारों को अपने साथ जोड़ने पर फोकस करना शुरू कर दिया है। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र चमोली के सवाड़ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर उत्तराखंड को वीर भूमि बताया। उन्होंने कहा कि हर वीर जवान का सम्मान हो। जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के वीर जवान देश की सुरक्षा को तत्पर रहते हैं। ये क्रांति और शांति की धरती है। उन्होंने कहा कि शहीद सपूत किसी परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने सभी से अपील की कि 13 जिलों में होने वाली शहीद सम्मान यात्रा में खुद को शामिल करें और यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत करें। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Congress and commission are two sides of the same coin, Nadda lashed out at Congress in Shaheed Samman Yatra

15 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजन
शहीद सम्मान यात्रा में जेपी नड्डा ने कहा कि पहले की सरकारों में हमारे फौजी भाई बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी झेल रहे थे। मोदी सरकार ने 1.86 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट भारतीय सेना को समर्पित किया। आज भारत बुलेट प्रूफ जैकेट दूसरे देशों को बेचने लगा है। कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है। जहां एनडीए है, जहां भाजपा है वहां मिशन है। नड्डा ने कहा कि वीरों की भूमि उत्तराखंड में शहीद सम्मान यात्रा का 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1,734 वीर शहीदों के आंगन से मिट्टी संजोकर सैन्य धाम तक पहुंचायी जाएगी। नड्डा ने कहा कि मैं आज ऐसी वीर भूमि पर आया हूं, जहां के वीर सपूतों ने चाहे वो प्रथम विश्वयुद्ध या द्वितीय विश्वयुद्ध था, चाहे वह 1965 की लड़ाई, 1971 की लड़ाई या कारगिल की लड़ाई थी, सभी संग्राम में उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपने आप को समर्पित किया और लड़ाई लड़ी। मोदी सरकार में आज भारतीय सेना में 36 राफेल, 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक हेलीकॉप्टर जुड़ चुके हैं। पहले की सरकारों में हमारे फौजी भाई बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी झेल रहे थे। मोदी सरकार ने 1.86 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट भारतीय सेना को समर्पित किया।

कांग्रेस ने शहादत और देशभक्ति को लेकर मजाक उड़ाया
इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई सालों तक फौजी भाईयों को बरगलाया गया है। उनकी एक नहीं सुनी गई। बल्कि इस पार्टी ने उनकी शहादत और देशभक्ति को लेकर मजाक उड़ाया। चमोली में शहीद सम्मान यात्रा में पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि इस धरती को वीर भूमि कहते हुए काफी खुशी महसूस करता हूं। कांग्रेस को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमिशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस है वहां कमिशन है. जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जहां एनडीए और बीजेपी है वहां मिशन है। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि ये कांग्रेस की देन है कि वीर सपूतों की शहादत और देशभक्ति का मजाक उड़ाया जाता था।

साढ़े 4 लाख से ज्यादा सैनिक वोटरों पर नजर
सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्य धाम में चमोली में शहीद सम्मान यात्रा में पहुंचे बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि आज से 7 दिसंबर तक करीब 1,734 सैनिकों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम देहरादून में इस्तेमाल के लिए जमा किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड के 13 जिलों और 700 प्रखंडों से होकर गुजरेगी। उत्तराखंड में भाजपा सरकार सैन्य धाम बना रही है। जिसके लिए शहीदों के घरों की मिट्टी लाकर निर्माण काम कराया जाएगा। इसके लिए भाजपा शहीद सम्मान यात्रा निकाल रही है। देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्यधाम में शहीदों के चित्र, लाइब्रेरी, थियेटर, लाईट व साउंड, मंदिर आदि बनाया जाएगा। चुनावी साल में भाजपा कांग्रेस की नजर साढ़े 4 लाख से ज्यादा सैनिक वोटरों पर है। भाजपा के दांव से पहले कांग्रेस ने भी सैनिकों को लेकर पहले ही दांव खेल लिया है। कांग्रेस चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत पहले ही 20 परसेंट सीटों पर पूर्व सैनिकों को टिकट देने का ऐलान कर भाजपा को चुनौती दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+