सीएम योगी की बहन को भरोसा, पीएम मोदी अपने हाथ से कार्यकाल सौंपेंगे तो वे संभालेंगे
योगी की बहन ने अपने भाई के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात
देहरादून, 4 अप्रैल। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान योगी दो दिन अपने पैतृक गांव पंचूर में ही हैं। योगी अपने पैतृक गांव में अपनी मां और परिजनों के साथ समय बीता रहे हैं। योगी की बहन शशि सिंह ने योगी के गांव आने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर पीएम मोदी अपने हाथ से कार्यकाल सौंपेंगे तो वे संभालेंगे।

पैतृक गांव में भ्रमण पर निकले योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर परिवार वाले बहुत खुश हैं। योगी ने भी बुधवार का पूरा दिन गांव और परिजनों के बीच बीताया। योगी का अपने घर पर जोरदोर स्वागत हुआ। स्थानीय लोकवाद्म यंत्र और फूल मालाओं से लोगों ने योगी का जमकर स्वागत किया। बुधवार को योगी अपने भाई के बेटे के मुंडन में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया। इस दौरान योगी अपने पैतृक गांव में भ्रमण पर भी निकले और लोगों के साथ फोटो भी खिंचाई। योगी से मिलने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के दूरदराज क्षेत्र से लोग मिलने आए।
बहन को योगी की मेहनत पर है पूरा भरोसा
मंगलवार रात को वे अपने पैतृक घर पर ही रुके। इस बीच उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। योगी के गांव आने से सबसे ज्यादा खुश उनकी बहन शशि सिंह है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। सभी लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। बहिन ने बताया कि योगी ने 21 साल तक उनके साथ समय बीताया साथ स्कूल गए, साथ खाना खाया। अब ये यादें हमेशा के लिए रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यूपी से जो भी आते हैं वो कहते हैं ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहींं मिले। योगी जी को अपने स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं रहती है, वे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं। शशि सिंह ने योगी के भविष्य को लेकर कहा कि आगे भगवान की इच्छा है जैसे मेहनत कर रहे हैं वे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं जब वे अपने हाथ से कार्यकाल सौंपेंगे तो वे संभालेंगे।
Recommended Video
सीएम योगी की बहन को भरोसा, पीएम मोदी अपने हाथ से कार्यकाल सौंपेंगे तो वे संभालेंगे












Click it and Unblock the Notifications