मोदी और धामी की तारीफ करने को कांग्रेसी विधायकों में मची होड़, अब इन विधायक ने वीडियो जारी कर कह दी बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा दौरे को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस विधायकों में पीएम मोदी और सीएम धामी की तारीफ करने की होड़ सी मच गई है। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बाद अब लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने भी पीएम मोदी और सीएम धामी की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं कांग्रेसी विधायक ने पीएम मोदी को लोहाघाट आने का निमंत्रण दिया है। जिससे सियासत गरमा गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए आने वाले दिन मुश्किलें लेकर आ सकता है। प्रदेश कांग्रेस के लिए उनके विधायक ही मुश्किलें खड़ी करने का काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस के बड़े नेता पीएम मोदी के दौरे को फेल बताकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेसी विधायक इसके उलट पीएम मोदी और सीएम धामी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अब लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने भी पीएम मोदी और सीएम धामी की तारीफ की है ऐसा शायद पहली बार हो होगा की जब विपक्ष के विधायक पीएम और सीएम की तारीफ कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक अधिकारी ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सीएम धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लोहाघाट आने का कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगित हुआ। लेकिन जो संबोधन पीएम मोदी ने जनता को किया, उसमें लोहाघाट के तीर्थस्थलों के साथ ही मायावती आश्रम का जिक्र किया। आपके दिल में इन सभी स्थलों के स्थान था। इसके लिए आपका आभार।
उन्होंने पीएम मोदी से जल्द ही लोहाघाट आने की अपील की गई। जिससे पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा मिल सके। बता दें कि पीएम मोदी को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में आकर रुकना था, लेकिन दिल्ली में एक अहम बैठक में शामिल होने की वजह से पीएम मोदी को ये कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।
हालांकि पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र अपने भाषण में भी किया था। कांग्रेस विधायक के इस वीडियो से एक बार फिर प्रदेश की सियायत गरमा गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिन्होंने पीएम मोदी के पिथौरागढ़ और धारचूला आने पर हाथ जोड़कर आभार जताया था।
जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेसी विधायक की इस सोच और पहल का स्वागत करते हुए सभी विधायकों को इस पहल का स्वागत करने की बात की जा रही है। अब एक और कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सीएम धामी की जमकर तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications