Uttrakhand News: 'कर्नल' का टूटे पुल पर सियासी निशाना, कहा— 48 घंटे में तैयार करवा सकते हैं नया पुल

उत्तराखंड में ऋषिकेश के रानीपोखरी में पुल के ढहने को लेकर जमकर हो रही राजनीति

देहरादून, 30 अगस्त। उत्तराखंड में ऋषिकेश के रानीपोखरी में पुल के ढहने को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी पुल के टूटने के पीछे खनन को ही कारण बताया है। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने राज्य सरकार से 48 घंटे में ही पुल का निर्माण कर आवाजाही शुरू कराने का दावा किया है। बता देें कि रानीपोखरी पुल हादसे के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सबसे पहले रविवार को मौके पर जाकर टूटे पुल का जायजा लिया। इसके बाद बीजेपी की और से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो बार मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ मौके पर ही टूटे पुल का निरीक्षण कर नया पुल बनाने और 4 माह में पुल पर आवाजाही कराने के निर्देश दिए थे।

Colonels political target on the broken bridge, said- new bridge can be prepared in 48 hours

कर्नल ने राज्य सरकार से मांगे 48 घंटे
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि 27 अगस्त को देहरादून को पहाड़ों से जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर डोईवाला- ऋषिकेश के बीच जाखन नदी पर बना बड़ा पुल टूट गया। उन्होंने कहा कि 5 दिन हो गए पर अभी तक इस प्रकरण का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। कर्नल का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से हो रहे खनन के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार दावा कर रही है कि सर्वे होगा, वैकल्पिक मार्ग बनेगा पानी कम होने के बाद, डीपीआर बनेगी। कर्नल ने कहा कि जनता हमसे भी पूछ रही है कर्नल साहब आप क्यों नहीं कुछ करते, जैसा आप ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के दौरान करा था। कर्नल ने सरकार को सुझाव दिया कि 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद जब हमने 2014 में केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया था तो महज 48 घंटे में एक 30 मीटर लंबा बैली ब्रिज लगाया था। यह ब्रिज 11000 फीट की ऊंचाई पर भारी बर्फ, माइनस तापमान में लगाया गया था। इसको लगाने के लिए सरकारी एजेंसी 35 से 40 दिन बोल रही थी। सरकार हम को काम करने के लिए बुलाए। उन्होंने सरकार से 48 घंटे मांगे हैं। उन्होंने केदारनाथ में बने पुल की फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि जब केदारनाथ आपदा जैसी विपरीत परिस्थितियों में यह कार्य हो सकता है तो देहरादून में तो आसानी से हो जाएगा।

हरीश रावत ने भी खनन को बताया था टूटने का कारण
बीते 27 अगस्त को ऋषिकेश के रानीपोखरी में पुल के ढहने के बाद कांग्रेस से लेकर बीजेपी ने इसको चुनावी मुद्दा बना दिया है। पुल ढहने के तुरंत बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए पुल के गिरने पर बीजेपी सरकार को कटघरे में लेते हुए इसके पीछे खनन को भी दोषी माना था। दिल्ली से लौटते ही हरीश रावत ने रविवार को मौके पर जाकर मुआयना भी किया। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने के अंदर नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि फिलहाल आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+