CM Yogi Adityanath की माता की अचानक तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, योगी मिलने पहुंचे, जानिए क्या है समस्या
CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) को तबीयत बिगड़ने पर जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। मां के भर्ती होने की खबर मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मां से मिलने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर्स ने योगी को उनकी माता के स्वास्थ्य को लेकर पूरा अपडेट दिया। बताया जा रहा है कि योगी की माता को आंखों में समस्या होने की वजह से उपचार कराया जा रहा है। जिसके बाद तकलीफ बढ़ने पर भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) को तबीयत बिगड़ने पर जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। जिसके बाद सीएम योगी अपनी माता से मिलने जौलीग्रांट पहुंचे। सीएम योगी की माता सावित्री देवी को बीते मंगलवार को जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टर्स ने क्या बताई समस्या
उन्हें आंख में समस्या होने की वजह से भर्ती कराया गया है। जो कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि जल्द ही माता जी को डिस्चार्ज किया जाएगा। फिलहाल उनका इलाज किया जाएगा। डॉक्टर्स की टीम इलाज में जुटी हुई है। इससे पूर्व कई बार योगी की मां को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जा चुका है।
कई बार हो चुका है इलाज
इससे पहले जून के माह में भी माता जी को ऋषिकेश एम्स लाया गया था, जहां वह काफी दिन भर्ती रही थी। 15 मई को भी योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबियत बिगड़ी थी,जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया था। योगी आदित्यनाथ की मां पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहती है।
कहां है योगी का पैतृक गांव
पंचूर गांव ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब चार साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था। सीएम योगी इस बीच अपनी मां से मिलने पैतृक गांव भी जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications