उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत लव जिहाद पर कानून बनाने की कर रहे हैं प्लानिंग! जानिए क्या कहा?

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत लव जिहाद पर कानून बनाने की कर रहे हैं प्लानिंग! जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी राज्य में लव जिहाद पर कानून बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार (09 अप्रैल) को कहा कि वह राज्य में लव जिहाद के प्रसार को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित और परेशान थे। उन्होंने कहा कि वह लव जिहाद को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहे थे। सीएम तीरथ सिंह रावत ने ये बयान हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) केंद्रीय मार्गदर्शी मंडल की बैठक में दिया।शीर्ष विहिप नेताओं और संतों ने बैठक में भाग लिया और राज्य में लव जिहाद के प्रचार-प्रसार के के मुद्दे पर चर्चा की। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने सरकार से लव जिहाद पर प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की है। विहिप ने गुस्से में बैठक में कहा कि लव जिहाद एक सोची-समझी साजिश होती है। सरकार को इसके लिए अब राज्य में एक कानून बनाना होगा।

Tirath Singh Rawat

विहिप की मांग पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, हाल ही में मैंने इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। राज्य में लव जिहाद के कम मामले हैं क्योंकि राज्य "देवभूमि" (देवताओं की भूमि) है और यहां के लोगों पर संतों का आशीर्वाद है। इसलिए यह (लव जिहाद) यहा ज्यादा नहीं है, लेकिन यह प्रबल है। मैंने इसके बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। मैंने चार दिन पहले एक बैठक की थी और सभी जिलों की रिपोर्ट ली थी। मैं चिंतित हूं और निश्चित रूप से मैं इसमें कुछ कदम उठाने जा रहा हूं।''

एक प्रस्ताव पेश करते हुए, चित्रकूट के रामचंद्र दास ने लव जिहाद को एक साजिश करार दिया। एक महिला अधिकारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उच्च शिक्षित महिलाओं को धोखा दिया जा सकता है, तो संत बिरादरी को आम लोगों के बारे में चिंतित होना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर कुछ वेब सीरिज धार्मिक स्थानों और संतों के खिलाफ साजिश रच रही हैं।

रामचंद्र दास ने गाजियाबाद के डासना मंदिर के विवादास्पद पुजारी यती नरसिम्हनंद के लिए भी समर्थन मांगा है, एक 14 वर्षीय मुस्लिम लड़के को पानी पीने के लिए मंदिर में प्रवेश करने के लिए हमला करने के बाद चर्चा में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+