सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर फिसल गए CM शिवराज चौहान, शादी समारोह में शामिल होने काशीपुर पहुंचे थे
सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर फिसल गए CM शिवराज चौहान, शादी समारोह में शामिल होने काशीपुर पहुंचे थे
उधम सिंह नगर, 19 अप्रैल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम से वापस निकलते वक्त अचानक से सीएम शिवराज सिंह चौहान का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीढ़ियों पर फिसल गए। हालांकि, साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया औ वो सभी आगे रवाना हो गए।
Recommended Video

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार 18 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे थे। यह कार्यक्रम उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक होटल में आयोजित हुआ था। इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे।
इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए उनका बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो अचानक से सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे को रवाना हो गए। गनीमत ये रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की।












Click it and Unblock the Notifications