Uttarakhand: सिलक्यारा टनल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा-52 मीटर पहुंचा पाइप, 57 मीटर पर होगा ब्रेकथ्रु

Uttarakhand उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से जल्द ही अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। रेस्क्यू अभियान चला रहे टीमों ने इस बात के संकेत दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि 52 मीटर पाइप पुश कर दिया गया है। उम्मीद है कि 57 मीटर तक पाइप को पुश करने के बाद ब्रेकथ्रु मिल जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी खबर सबके सामने होगी।

CM Pushkar Singh Dhami reached Silkyara Tunnel Pipe reached 52 meters, breakthrough at 57 meters.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअली डिगिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा डिगिंग कार्य के लिए पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने मैन्युअल डिगिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम और निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकाे और श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर बातचीत करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+