ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, चाय के साथ चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सरकार व्यवस्थाएं बनाने में जुटी हैं। जिसका सीएम धामी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सीएम धामी दूसरे प्रदेशों में लोकसभा के प्रचार के साथ ही चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में पल पल जानकारी ले रहे हैं। इस बीच आज चुनाव प्रचार के बाद सीएम धामी सीधे ऋषिकेश पहुंचे।

CM pushkar singh Dhami reached Rishikesh feedback from devotees who came Char Dham Yatra with tea

यहां सीएम ने चाय की चुस्की के साथ श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज 27 मई को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश​ दिए। सीएम ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+