विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेज किया अभियान

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार की अगुवाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी यात्रा को मिशन मोड में आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है और इस बाबत उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। यह यात्रा दो-दो दिन जनपदों में जाएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के सफल संचालन के संबंध में सचिवालय में सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इस संकल्प यात्रा को मिशन मोड में संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM Pushkar Singh Dhami

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव भी दो-दो दिन जनपदों में जाएं और इस आयोजन के संबंध में अपने विभागों की नियमित समीक्षा भी करें। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व में अंत्योदय-गरीब कल्याण को लक्ष्य बनाकर "नई सोच और बेहतर नीति" के साथ आज भारत तेजी से उन्नति एवं प्रगति पथ पर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+