Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया कि भारतीय राजनीति में सरलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण से अलंकृत श्री मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। माँ भारती की सेवा हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।

ज्ञात हो कि मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था। वह काफी लंबे अवधि तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वह अपने अंतिम समय में भी गोवा के सीएम थे। इसके साथ ही अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 के बीच वह भारत के रक्षामंत्री रहे। जनवरी 2020 को उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2013 में नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर मनोहर पर्रिकर ने ही प्रस्तावित किया था। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें यूपी से राज्यसभा भेजा गया था। वह पहले आईआईटी में पढ़े व्यक्ति हैं जोकि एमएलए बने। इसके साथ ही पहले आईआईटीएन थे, जो देश के मुख्यमंत्री बने। गोवा के प्रथम नेता थे, जो केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड से अब तक की सबसे बड़ी खबर, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications