उत्तरकाशी में सीएम धामी, मुख्य सेवक बनकर जनता के बीच में लगाई चौपाल, खेतों में आजमाया हाथ

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने मुख्य सेवक बनकर गांव में पहुंचकर खेतों में जुताई और अपने हाथों से खाद ​का छिड़काव किया। ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम ने मुख्य सेवक बनकर गांव में पहुंचकर खेतों में जुताई और अपने हाथों से खाद ​का छिड़काव किया। ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तो उनकी समस्याओं के लिए चौपाल लगाकर मौके पर ही निस्तारण की कोशिश की। इसके साथ ही सीएम ने सरकारी बंगलों से बाहर निकलकर होम स्टे में रात्रि प्रवास कर एक मिसाल पेश की है।

अपने दो दिन के उत्तरकाशी दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में "मुख्य सेवक आपके द्वार" कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने छह प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की।

CM pushkar singh Dhami iUttarkashi chaupal among the public, tried hand fields,

उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को भी चेक वितरित किए। रात्रि प्रवास के लिए सीएम ने नेताला के होम स्टे में रूककर सभी को होम स्टे रोजगार को बढ़ावा देने की अपील की। दूसरे दिन सुबह उठकर धामी ने सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर में प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी जानकारी ली। स्थानीय लोगों से सरकार की योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया और ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की और 'लाइन शोइंग' विधि से मंडुआ की बुआई कर महिलाओं को मंडुए के बीज भी वितरित किए।

गंगा आरती में भी शामिल हुए

उन्होंने खेतों में जीवामृत एवं बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया। धामी ने उत्तरकाशी में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ सभी को मिले, इस हेतु तत्परता से जुटना होगा। सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही शाम की गंगा आरती में भी शामिल हुए।

"सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो" विषय पर संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में "सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो" विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं, एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद और भेंट वार्ता भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यीकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा के साथ ही वहां पर प्रतीक्षालय निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

वाइब्रेंट विलेज के तहत गांवों को विकसित करने की योजना

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज सीमांत गांवों के विकास को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमांत क्षेत्रों में बसे गांवों को विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ ही स्वरोजगार से भी जोड़ रही है। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होमस्टे खुलें और स्थानीय लोगों को वहीं पर रोजगार मिले, इन नीतियों पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वत माला मिशन के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को रोप-वे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें यमुनोत्री धाम भी शामिल है।

वरुणावर्त पर्वत को भी रोप-वे से जोड़ने पर कार्य

वरुणावर्त पर्वत को भी रोप-वे से जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। चारधाम यात्रा विकासनगर-पुरोला से भी चले इस पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर्षिल जैसी सीमांत घाटियों में एप्पल मिशन के तहत सेब की खेती को बढ़ाए जाने के मकसद से राज्य सरकार ने एप्पल मिशन में धनराशि का प्रावधान ₹6 करोड़ से बढ़ाकर ₹35 करोड़ कर दिया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+