ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़क सुरक्षा ऑडिट करने और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों, शराब पीकर काड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री नेक हा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग सड़क पर परिवहन के नियमों का पालन करें।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। इसको लेकर प्रभावी योजना तैयार की जाए और इसे किसी भी तरह से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर कार्यों की धीमी गति को तेज किया जाए।
मुख्यमंत्री कार्य की धीमी रफ्तार से नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जो भी संबंधित कार्यदायी संस्थाएं हैं वह सुनिश्चित करें कि इन कार्यों को जल्द और तय समय के भीतर पूरा किया जाए। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े कार्यों में देरी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications