Uttarakhand cm pushkar singh dhami: सुबह उठकर सूर्यनमस्कार, उसके बाद मॉर्निंग वॉक में किया जनता से संवाद

बजट सत्र में शामिल होने गैरसेंण पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार के बाद शासन/प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक की। इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता से संवाद किया।

cm pushkar singh dhami gairsain budget satra 2023 Suryanamaskar morning interacted public walk

उत्तराखंड की धामी सरकार का बजट सत्र आज से गैरसेंण में शुरू हो रहा है। बजट सत्र को लेकर राज्यपाल गुरुमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत विधायक रविवार को ही गैरसेंण पहुंच चुके हैं। इसको लेकर सरकार और विपक्ष अपने अपने स्तर से तैयारियों मेें जुटे हैंं।

क्षेत्रीय जनता से संवाद किया

इस बीच आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार के बाद शासन/प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक की। इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और उन्हें स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। सीएम धामी जब भी पहाड़ी जिलों में प्रवास पर रहते हैं तो वे सुबह उठकर योगा के बाद स्थानीय लोगों से मिलकर संवाद स्थापित जरुर करते हैं। साथ ही लोगों से उनका हालचाल जरुर जानते हैं। इस बीच वे सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना नहीं भूलते। सीएम धामी का इस तरह लोगों से मिलना और उनका ये खास अंदाज सबको आकर्षित कर रहा है।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+