पहले अदरक की कड़क चाय बनाई और फिर मैदान में धमक दिखाई, सीएम धामी के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान
Cm pushkar singh dhami उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही सरकार के कामकाज का फीडबैक भी लेते रहते हैं।
आज नैनीताल में सीएम धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पहले चाय की दुकान पर अदरक कूटते हुए लोगों से बातचीत की तो खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर युवाओं से समस्याएं भी जानने की कोशिश की। बाद में धामी ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और जरुरी दिशा निर्देश दिए।

नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछी।
उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीपी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की। उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिए।
मंगलवार की सुबह धामी नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले। चाय की दुकान पर खड़े लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे पूछा कि उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय के लिए खुद अदरक कूटा।
इसके बाद सीएम की नजर पास में स्थित खेल के मैदान में पड़ी, जहां युवा खेल रहे थे। धामी खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, उन्होंने खेल और सुविधाओं से सम्बंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछीं। मौके पर ही अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बाद में मुख्यमंत्री बी.डी. पाण्डेय अस्पताल पहुचें। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।












Click it and Unblock the Notifications