वाल्मीकि जयंती की प्रदेशवासियों को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, संदेश में कही ये बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान सीएम धामी ने एक संदेश भी जारी किया। साथ ही, कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन एवं उनके पथ प्रदर्शक आदर्शों पर आधारित "श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण" के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संदेश जारी करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जमीन की सतह से धर्म की पराकाष्ठा प्राप्त करने वाले एक ममज्र्ञ महात्मा थे जिन्होंने आदिकाव्य रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कत्र्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। उनके विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा।
यही उनके प्रति हमारा सम्मान तथा सच्ची श्रद्धा होगी। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम धामी ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शरद पूर्णिमा की पावन तिथि माँ महालक्ष्मी एवं चन्द्र देव के पूजन-अर्चन के लिए समर्पित है। यह शुभ तिथि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए, ऐसी कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications