Uttarakhand सड़क पर घायलों को देखकर सीएम ने रुकवाया, काफिला, पायलट कार से भिजवाया अस्पताल, की ये अपील
सीएम धामी ने सड़क किनारे घायलों को देखकर अपना काफिला रुकवाया
गुरूवार को देहरादून में एक कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क किनारे घायल लड़कों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया। इतना ही नहीं सीएम धामी ने इसके बाद दोनों को पायलट कार से अस्पताल पहुंचवाया। सीएम ने सभी से सड़क हादसों के दौरान इस तरह की मदद करने की अपील की है।
Recommended Video

सीएम धामी ने दोपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की
गुरुवार को देहरादून में जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के सड़क हादसे में घायल हो गए। इस दौरान वहां से सीएम का काफिला जा रहा था। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने दोपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। सीएम ने कहा कि सड़क हादसों में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं केवल पीड़ित को सही समय पर अस्पताल न पहुंचने से होती हैं, हम सभी सजगता के साथ ऐसे लोगों की मदद कर उनकी बहुमूल्य जिंदगी बचा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications