उत्तराखंड: चंपावत सीट से चुनाव लड़ेगे सीएम धामी, मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड: चंपावत सीट से चुनाव लड़ेगे सीएम धामी, मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

देहरादून, 21 अप्रैल: पिछले काफी समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर असमंजस की स्थिति थी। जो अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। साथ ही, यह बात भी साफ हो गई है कि सीएम धामी चंपावत सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, चंपावत के मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी आज (21 अप्रैल) अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौप दिया है।

CM Pushkar Singh Dhami Champawat MLA Kailash Gahatodi Uttarakhand

चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी आज भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आवास पर पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इस दौरान विधायक गहतोड़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो, यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि सीएम धामी की पहली पसंद भी चंपावत सीट ही मानी जा रही थी।

सीएम बनने के बाद धामी ने पहला दौरा यहीं किया था। जिसके बाद लोगों के फीडबैक और खटीमा से नजदीक होने की वजह से सीएम ये सीट सुरक्षित मान रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम धामी के चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। अब धामी को 6 माह बाद विधायक का चुनाव जीतकर आना है। ऐसे में सीएम के लिए उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

चंपावत सीट को लेकर सीएम धामी ने हाईकमान के सामने अपनी इच्छा जता दी है। हाईकमान ने भी सीएम के लिए सबसे सुरक्षित सीट का चयन कर चंपावत को ही फाइनल किया था। हालांकि, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी सबसे पहले सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+