'त्रिमूर्ति' से मिलकर सीएम धामी को मिले तीन मंत्र, यूसीसी, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ उठाने जा रहे ये बड़ा कदम

पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद यूनिफाॅर्म सिविल कोड, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों का ऐलान होने की चर्चा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बतौर सीएम दो साल पूरे हो गए हैं। इस दो साल के कार्यकाल में धामी ने हाईकमान से कई बार मुलाकात की। लेकिन इस बार की मुलाकात कई मायने में खास है। सीएम धामी का अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक यूनिफाॅर्म सिविल कोड को लेकर जहां पूरे देश भें चर्चा है तो वहीं धामी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की चर्चा है। ऐसे में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से क्या मंत्र लेकर सीएम धामी उत्तराखंड पहुंचेंगे। आइए जानने की कोशिश करते हैं।

cm pushkar-singh dhami cabinet expansion reshuffle soon ucc after meeting pm modi amit shah jp nadda

पहला मंत्र: उत्तराखंड के सीएम धामी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता से यूसीसी लागू करने का वादा किया। सत्ता में आते ही धामी ने पहली ही कैबिनेट में इसे पास करा कर एक विशेषज्ञ समिति बनाकर अपना पहला कदम बढ़ाया। अब समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है और कुछ ही दिनों में ड्राफ्रट सरकार को सौंपने जा रहे हैं। इससे पहले सीएम धामी ने अपने हाईकमान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर निर्देश प्राप्त किए। ये यहां पर बताना जरुरी है कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो कि अपना यूसीसी ड्राफ्रट लागू करेगा। उत्तराखंड के ड्राफ्रट को केंद्र सरकार पेम्पलेट बनाकर भाजपा शासित राज्यों में भी लागू कराएगी इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में ये सीएम धामी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

दूसरा मंत्र: लंबे समय से उत्तराखंड में कैबिनेट की खाली पड़ी सीटोें पर सीएम धामी कुछ नए चेहरों को मौका देने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम धामी हर तरह से होमवर्क पूरा करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं। हाईकमान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिमूर्ति कही जा सकती है, से सीएम धामी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी परमिशन और राय मांग चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि हाईकमान ने भी इसको लेकर हरी झंडी दे दी है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को हटाने की भी चर्चा है। जिनमें से कुछ विवाद तो कुछ लोकसभा चुनाव को देखते हुए दायित्व से मुक्त किए जा सकते हैं। सीएम धामी के उत्तराखंड पहुंचते ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चा तेज हो गई है।

तीसरा मंत्र: सीएम धामी हाईकमान से मिलने के बाद अपने दो साल के कार्यकाल में पहली बार कार्यकर्ताओं को भी सौगात देने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष से मिलने के बाद दायित्वधारियों की आस भी पूरी होने की चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता दायित्वधारी का बनने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस बार सीएम धामी हाईकमान से दायित्वधारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर भी मुहर लगाकर लाए हैं। माना जा रहा है कि पहले राउंड में 80 से 100 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+