लंदन एयरपोर्ट पर सीएम धामी का पारंपरिक वाद्य यंत्रों से स्वागत, उत्तराखंडी लोकगीतों पर जमकर झूमा लंदन

लंदन एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों और विशेष रूप से उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने देवभूमि उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। साथ ही लंदन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वहां मौजूद प्रवासी भारतीय और लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों ने भव्य स्वागत किया और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी जमकर झूमे।

CM pushkar Dhami welcomed traditional musical instruments London Airport, London danced folk songs

लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई। जिस पर लोग जमकर नाचते और झूमते हुए नजर आए। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए। इस अवसर पर सीएम धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट किया।

धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी भारी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है । उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएं। सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+